महाशिवरात्रि पर कैलाश धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

महाशिवरात्रि पर कैलाश धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ठेठईटांगर प्रखंड के अंतर्गत कोरोमियाँ पंचायत स्थित कैलाश धाम परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हजारों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख, शांति, समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।

कैलाश धाम को फूलों, लाइटों और रंग-बिरंगे सज्जा से आकर्षक बनाया गया था। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन, शिव मंत्रों का जाप और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूरा ठेठईटांगर क्षेत्र शिव भक्ति की लहर से गूंज उठा।

कैलाश धाम के पुजारी सुखदेव सिंह ने मौके पर उपस्थित रहकर भक्तों को पूजा-अर्चना में मार्गदर्शन किया। उन्होंने महाशिवरात्रि के धार्मिक महत्व, शिव पूजन की विधि और इस पर्व की महिमा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

दूर-दराज के गांवों, पड़ोसी प्रखंडों और जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र स्थल पर पहुंचे। स्थानीय दुकानदारों, सेवा समितियों और भक्तों द्वारा पेयजल, फल, महाप्रसाद और अन्य सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई, जिससे सभी को आरामदायक अनुभव हुआ।

पूरे पर्व के दौरान शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण और अनुशासित माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय और भक्तिमय हो उठा। कैलाश धाम सिमडेगा जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां प्रकृति की गोद में स्थित यह मंदिर भक्तों को आकर्षित करता रहता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now