भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां हजारों समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां हजारों समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल

रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने झामुमो से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पटका और माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर भुइयां समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां, केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनु लाल भुइयां सहित विप्लव भुइयां, नील रंजन श्रीवास्तव, मनोज कुमार मंडल, अंजना भुइयां और सैकड़ों अन्य समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हेमंत दास, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव बावला सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा परिवार की नहीं, विचार की पार्टी है, जिसका संकल्प अंत्योदय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े समाज को मुख्यधारा में जोड़ा गया है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर दलित-आदिवासी-वंचित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए मधुपुर में दलितों पर अत्याचार और तुष्टीकरण की मिसाल दी। कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत होगी और राज्य की भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शबरी माता के वंशज भुइयां समाज राम भक्तों की पार्टी भाजपा में स्वागत है। उन्होंने झामुमो पर राज्य के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने भाजपा को दलित समाज का सम्मान देने वाली पार्टी बताते हुए शपथ ली कि अब वे जीवन पर्यंत भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। यह भुइयां समाज का सर्वसम्मत संकल्प है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने ही दलितों को न्याय और सम्मान दिया है।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now