सुमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी बोले—सरकार हर मोर्चे पर विफल

सुमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी बोले—सरकार हर मोर्चे पर विफल

Share
Link copied

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में हटिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रांची ग्रामीण पश्चिमी जिला से युवा समाजसेवी सुमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

युवाओं की भूमिका अहम : आदित्य साहू

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है और युवा देश की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि देश और राज्य के विकास की जिम्मेदारी युवाओं पर है और जितना युवा वर्ग पार्टी को मजबूत करेगा, उनका भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है और इसी सोच के साथ भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचा रहे हैं।

हेमंत सरकार पर साधा निशाना

आदित्य साहू ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस का ध्यान सुधार की बजाय वसूली पर है और पूरे राज्य में अराजक स्थिति बनी हुई है।

युवाओं के जुड़ने से पार्टी मजबूत : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस से ठीक पहले इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का भाजपा में शामिल होना पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में झारखंड में विकास के कई आयाम स्थापित हुए, जबकि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और सरकार विकास कार्यों के बजाय केवल संसाधनों के दुरुपयोग में लगी हुई है।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : नवीन जायसवाल

हटिया विधायक एवं मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा न केवल देश बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और युवाओं का इसके प्रति आकर्षण स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को पूरे राज्य में मजबूती मिलेगी।

भाजपा में शामिल होना सौभाग्य : सुमित साहू

सदस्यता ग्रहण करने वाले सुमित साहू ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है।

बड़ी संख्या में युवाओं ने ली सदस्यता

कार्यक्रम में निशांत, गौरव, राजेश सिंह, अमित, शिवम, रोहित, रवि, शुभम, मनीष सिंह, इंद्रजीत, प्रिंस, सचिन, अभिषेक, विनायक, युवराज, सौरव, मुकेश ठाकुर सहित सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।