20260219 113858

सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मैदान पर अतिक्रमण की कार्रवाई तेज: सरकारी भूमि की मापी पूरी, बुलडोजर की तैयारी

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : जिले के प्रसिद्ध गांधी मैदान पर सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कंचन सिंह के निर्देश पर अंचल प्रशासन की टीम ने बुधवार को मैदान की पूरी मापी की और अतिक्रमण वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया। अब रिपोर्ट तैयार होने के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा, और यदि जमीन खाली नहीं की गई तो बुलडोजर से साफ-सफाई की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान पाया गया कि मैदान के कई कोनों पर स्थानीय लोगों ने धीरे-धीरे कब्जा कर लिया था, जिससे इसका मूल क्षेत्रफल काफी कम हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, गांधी मैदान की कुल भूमि 5 एकड़ 76 डिसमिल है, जबकि क्लब परिसर की भूमि 2 एकड़ 11 डिसमिल बताई गई है। समय के साथ अतिक्रमण बढ़ने से मैदान का विस्तार घटता गया, जो पहले काफी विशाल हुआ करता था।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों और शांति समिति की बैठक में डीसी द्वारा अंचल अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद यह मापी अभियान शुरू किया गया। मौके पर आमीन, अंचल निरीक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। पूरी जांच नक्शा और चौहद्दी के आधार पर की गई।

अंचल निरीक्षक ने बताया कि मापी की रिपोर्ट तैयार कर अंचल अधिकारी को सौंपी जाएगी, जो आगे जिला उपायुक्त को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी होगा। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर से कार्रवाई करेगा।

Share via
Share via