टिकरा टोली में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर: 172 मरीजों को मिली मुफ्त जांच और दवाएं
रांची : रांची जिले के रातु ब्लॉक अंतर्गत तारूप पंचायत के ग्राम टिकरा टोली में आज रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची द्वारा एक सफल निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 172 रोगियों को मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी की तस्वीरों की विधिवत आरती एवं पूजन के साथ किया गया। इसके बाद एलोपैथिक और होम्योपैथिक दोनों चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और दवाएं वितरित कीं। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की मुफ्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. उत्पल डॉ. स्वीटी रानी, डॉ. शाम्भवी रानी और डॉ. निधि आनन्दशामिल थे।
श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वविख्यात सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है, जिसकी जनसेवा गतिविधियां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हैं। संस्था द्वारा पूरे वर्ष विभिन्न जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो पूर्णतः निःशुल्क होते हैं और केवल जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जाते हैं। यह चिकित्सा शिविर भी इसी सेवा-भावना की एक कड़ी है।
शिविर के सफल संचालन में स्थानीय स्तर पर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जितनन्दन महतो, मंतोष महतो, सौरभ राज, ऋषभ सिंह, समर प्रताप सिंह, प्रमोद गोप आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची की ओर से लगभग 20 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें राधेश्याम सिंह, आनन्द सिंह, अरुण सिंह, यदुनाथ शाहदेव, आशुतोष कुमार, सुनील सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, बद्रीनाथ शाहदेव, भूपेन्द्र नाथ शाहदेव, अनिरुद्ध नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, बालदेव उराँव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, ऋषि राज, सुधीर कुमार, दक्ष कुमार आदि प्रमुख रहे।

















