पति के घर वापसी के लिए पत्नी कर रही है इंतज़ार.

Share
Link copied

बोकारो, पंकज सिंह.

बोकारो : बेरमो के बेरमो सिम में रहनेवाले ईश्वर लाल के पुत्र करण भुइयां तीन माह पहले अपने दोस्तों के साथ कमाने के लिए तमिलनाडु गया था. जहां वह मोटर मारुती कास्टिंग नामक कंपनी में मज़दूरी करते हुए बेरमो में रह रही अपने दो मासूम बच्चियों सहित पत्नी का पालन पोषण करता था. वहीं उसकी पत्नी संतोषी देवी ने बताया की 15 दिनों पहले अपने पति से फ़ोन पर बात हुई थी जिसमें वह घबराया हुआ और डरा हुआ था, और बेरमो लौटने की बात कर रहा था. अगले दिन जब दुबारा संतोषी ने अपने पति से बात करने के लिए फ़ोन किया तो उसका फ़ोन बंद बताया. जिसके बाद पत्नी ने पति के साथी को फ़ोन किया तो उसने बताया करण वहां से निकल चूका है.

लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा. वहीं पत्नी के आंख के आंसू अपने पति के साथ किसी अनहोनी की शंका में सुख नहीं रही है और वह झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह से अपने पति की सकुशल वापसी के लिए गुहार लगा रही है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow