20260310 201330

श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने 21वें वर्ष में किया प्रवेश, कुणाल अजमानी बने अध्यक्ष, मुनचुन राय महामंत्री; रामनवमी शोभायात्रा को और भव्य बनाने की तैयारी

रांची: श्री महावीर मंडल रांची महानगर, जो रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली अपनी भव्य शोभायात्रा के लिए झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है, अब अपने 21वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर संगठन ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें कुणाल अजमानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा मुनचुन राय को महामंत्री चुना गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची के चर्च रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक संगठन के महामंत्री रविंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय विवरण को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य आगामी रामनवमी महोत्सव (2026-27) को पूर्ववत से अधिक भव्य, विशाल और यादगार बनाना है।

यह शोभायात्रा हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। देशभर से कलाकार, अखाड़े और झांकियां इसमें शामिल होती हैं। इस वर्ष संगठन ने अष्टमी की रात्रि में विभिन्न अखाड़ों और कलाकारों को विशेष पुरस्कृत करने की योजना भी बनाई है, ताकि उत्सव में और अधिक उत्साह व रौनक आए।

नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी  

मुख्य संरक्षक : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची विधायक सी.पी. सिंह, विष्णु अग्रवाल, रंजन सिंह, अजीत सहाय।

मुख्य सलाहकार : श्री श्री महामंडलेश्वर महंत सूर्य नारायण त्यागी।
संरक्षक : शेखर शरण, प्रेम वर्मा, अमरिंदर सिन्हा पप्पू, रमेश बाली, शिव गुप्ता, अशोक चौधरी।
संयोजक : डॉ. दिलीप सोनी।
सह-संयोजक : श्यामानंद पांडे।
उपाध्यक्ष : पवन गुप्ता, धीरज तनेजा, प्रकाश ढालिया, मनीष सराफ, रोहित अग्रवाल, बजरंग वर्मा, राजीव चटर्जी, राजेश्वर राजन, अमित सिंह, प्रवीण लोहिया, ललित चौधरी, अमरनाथ सरकार, राजेश साहू।
उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी : रोहित शारदा।
प्रवक्ता : बादल सिंह।
कोषाध्यक्ष : नवजोत अलंग।
संगठन सचिव : रविंद्र कुमार वर्मा।
सचिव : रवि प्रकाश टुन्ना, रोहित पांडे, राहुल कुमार चंकी, सतीश सिन्हा, अमित गुप्ता, अमित चौधरी, विकास सिंह, कुणाल आनंद।
अन्य महत्वपूर्ण पद : प्रचार-प्रसार (सुमित कक्कड़), मीडिया प्रभारी (पिंटू दुबे, नीतीश मिश्रा, संजय सुमन), मंच व्यवस्था (यश चंद्रा साहू, शैल चंद्रा साहू), स्वागत समिति, आयोजन समिति आदि में दर्जनों सक्रिय सदस्य शामिल।

Share via
Share via