कोरोना वैक्सीन का अभी कुछ पता नहीं, उसपर बात करना व्यर्थ.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा वैक्सीन का अभी तक पता ही नहीं है और उस की परिकल्पना की जा रही है. उन्होनें कहा अभी जरूरत है कि कोरोना संक्रमण को कैसे रोका जाए.

प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सीएम हेमंत सोरन नें केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आज बात वैक्सिंग को लेकर हो रहा था, लेकिन बड़ा दुर्भाग्य है ऐसी चीजों की परिकल्पना अभी हो रही है जिसका अभी तक कुछ फलाफल देश दुनिया में नहीं आ पाया है। कोरोना के धमक जिस तरह से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, उस पर मुझे लगता है कि ज्यादा चर्चा होना चाहिए। लेकिन उस पर चर्चा नहीं हुई है। उन्होनें कहा कि मैं भी इस चर्चा में शामिल होना चाहता था, लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से थोड़ा सा मुझे पहुंचने में विलंब हो गया।

सीएम नें कहा वैक्सीन पर हमारी नजर है जैसी परिस्थिति आएगी वैसे ही निर्णय लिया जायगा। सवा सौ करोड़ का यह देश है लगभग सभी राज्य इस दवा की मांग में रहेंगे, लेकिन मेरी चिन्ता यह है कि मौजूदा स्थिति को संभाला जाए कई राज्यों से ऐसी खबरे आ रही है। कि जहाँ पहले  कम संक्रमण था वहाँ अब तेजी से फैल रहा है इस बात की चिंता ज्यादा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now