बोकारो में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

बोकारो में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied

बोकारो : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ बालीडीह थाना पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि दो व्यक्तियों ने उसकी बेटी के साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही मामला बोकारो पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाया गया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2)/62 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को उसी रात गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कपरदार और अमित कुमार मंडल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।