पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साइबर ठग गिरफ्तार, लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन ठगी करते हुए पकड़े गए

पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साइबर ठग गिरफ्तार, लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन ठगी करते हुए पकड़े गए

Share
Link copied

बोकारो : जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। चास थाना क्षेत्र के मालती लक्जरिया सिटी के एन-ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान सभी आरोपी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन ठगी करते हुए पकड़े गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शातिर तरीके से लोगों को निशाना बनाते थे। एसडीपीओ चास प्रवीण सिंह ने बताया कि ये अपराधी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और KYC अपडेट, ATM ब्लॉक या लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद वे पीड़ितों से फर्जी APK फाइल इंस्टॉल करवाते थे।

जैसे ही कोई व्यक्ति उनके झांसे में आता, आरोपी व्हाट्सएप कॉल और स्क्रीन शेयरिंग के जरिए बैंक डिटेल, OTP और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद पीड़ितों के खातों से रकम उड़ा ली जाती थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी जामताड़ा जिले के रहने वाले हैं और पिछले चार महीनों से बोकारो में रहकर इस तरह की साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऐप पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।