Today is the last deadline for LPG e-KYC! Failure to complete it could lead to issues regarding the subsidy and the availability of cylinders at domestic rates.

LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख! नहीं कराया तो सब्सिडी और घरेलू दर पर सिलिंडर को लेकर बढ़ सकती है परेशानी

Today is the last deadline for LPG e-KYC! Failure to complete it could lead to issues regarding the subsidy and the availability of cylinders at domestic rates.
Today is the last deadline for LPG e-KYC! Failure to complete it could lead to issues regarding the subsidy and the availability of cylinders at domestic rates.

रांची: अगर आपके घर में घरेलू LPG सिलिंडर का इस्तेमाल होता है और आपने अभी तक आधार आधारित e-KYC पूरा नहीं कराया है, तो यह काम आज ही निपटा लेना बेहतर है। घरेलू LPG कनेक्शन के लिए लंबित e-KYC पूरा करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 बताई गई है। तेल विपणन कंपनियों की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को SMS के जरिए भी e-KYC पूरा करने की जानकारी दी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pariman nathwani
Promotional

e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?

जिन उपभोक्ताओं का e-KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें निर्धारित घरेलू दर पर LPG सिलिंडर लेने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा सब्सिडी का लाभ भी प्रभावित होने की आशंका है। खासकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित सत्यापन महत्वपूर्ण है, क्योंकि सब्सिडी का लाभ पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए यह प्रक्रिया की जाती है।

Rkdf
Pramotinol

हालांकि, e-KYC लंबित होने को सीधे तौर पर गैस कनेक्शन स्थायी रूप से रद्द होने के बराबर नहीं माना जाना चाहिए। सरकार पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि यह प्रक्रिया मुख्य रूप से उन ग्राहकों के लिए है, जिनका आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक सत्यापन अब तक नहीं हुआ है।

RKDF
advertisement

घर बैठे भी कर सकते हैं e-KYC

LPG उपभोक्ता संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए भी e-KYC पूरा कर सकते हैं। इंडेन ग्राहकों के लिए IndianOil ONE, भारत गैस ग्राहकों के लिए Hello BPCL और HP Gas ग्राहकों के लिए HP Pay जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन किया जा सकता है। अगर ऑनलाइन e-KYC करने में परेशानी हो रही है, तो उपभोक्ता अपने संबंधित LPG वितरक या गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। वहां बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

Kashmir
advertisement

आज ही क्यों कराएं?

e-KYC लंबित रहने पर घरेलू दर पर सिलिंडर मिलने और सब्सिडी से जुड़ी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए जिन उपभोक्ताओं ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा कर लेना चाहिए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now