Major Disaster Averted at Bokaro Thermal Power Plant!

बोकारो थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा टला! अनियंत्रित कोयला रैक ने तोड़ा DVC का रेलवे गेट, स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा

Share
Link copied

बोकारो थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा टला! अनियंत्रित कोयला रैक ने तोड़ा DVC का रेलवे गेट, स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा

Major Disaster Averted at Bokaro Thermal Power Plant!

बोकारो (झारखंड), 19 अप्रैल : दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार सुबह एक बड़ी लापरवाही ने भयानक हादसे का रूप ले लिया, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता से बड़ी जनहानि टल गई।प्लांट परिसर के मुख्य रेलवे गेट पर सुबह करीब 7:30 बजे खाली कोयला रैक (मालगाड़ी) अचानक बेकाबू हो गई। इसमें इंजन नहीं लगा था। रैक ने प्लांट के रेलवे गेट को तोड़ दिया और बाहर निकलते हुए एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रैक ने कार को लगभग 500 मीटर तक घसीट लिया।स्कॉर्पियो में सवार ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। कार में अन्य कोई यात्री नहीं था।  घटना में कोई मौत या गंभीर चोट की खबर नहीं है, हालांकि स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों ने रेलवे रैक संचालन से जुड़े कर्मचारियों की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि प्लांट क्षेत्र में रैक की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त होनी चाहिए, लेकिन बार-बार ऐसी लापरवाही देखने को मिल रही है।DVC बोकारो थर्मल प्लांट का यह रेलवे गेट कोयला ढुलाई के लिए इस्तेमाल होता है। घटना के बाद गेट पूरी तरह जाम हो गया, जिससे प्लांट परिसर में आवागमन प्रभावित हुआ।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

प्लांट प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में रैक के अनियंत्रित होने के कारणों की छानबीन की जा रही है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।