भाजपा में शामिल हुईं बेरमो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, आदित्य साहू की मौजूदगी में लिया सदस्यता ग्रहण
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने की। इस दौरान बेरमो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समारोह को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यह किसी एक परिवार या व्यक्ति के इशारों पर नहीं चलती। उन्होंने रश्मि सिंह को संघर्षशील महिला बताते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
वहीं, सदस्यता ग्रहण करने के बाद रश्मि सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे भले ही कांग्रेस परिवार से जुड़ी रही हों, लेकिन उन्होंने कभी कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता नहीं ली थी।
रश्मि सिंह ने यह भी कहा कि जिस परिवार में सम्मान न मिले, वहां बने रहना उचित नहीं है। उल्लेखनीय है कि रश्मि सिंह बेरमो के विधायक अनूप सिंह की भतीजी हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
















