ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन, व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन, व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

Share
Link copied

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चैम्बर भवन में ट्रेड लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से शहर के व्यापारियों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कैंप में व्यापारियों ने नए ट्रेड लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने और होल्डिंग टैक्स जमा करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान 25 से अधिक व्यापारियों ने नया ट्रेड लाइसेंस बनवाया, जबकि कई अन्य ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की।

कैंप की एक खास बात यह रही कि वार्ड संख्या बदलने के कारण एक व्यापारी का ट्रेड लाइसेंस रद्द हो गया था, जिसे मौके पर ही सुलझा लिया गया। इसके अलावा तीन व्यापारियों ने होल्डिंग टैक्स की रसीद भी कटवाई।

चैम्बर के सिविक एमिनिटी उप समिति के चेयरमैन अमित किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कैंप आगे भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को श्रद्धानन्द रोड, अपर बाजार स्थित श्रीराम मेडिकल एजेंसी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एक और कैंप लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठा सकें।

कैंप में चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सदस्य राजीव चौधरी, किशन अग्रवाल, आनंद जालान सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।