20260423 223430

सीवान में पुलिसकर्मियों का फूल डर्टी वीडियो वायरल, दो निलंबित — जांच शुरू

सीवान : सीवान जिले के पुलिस महकमे से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें रघुनाथपुर थाना में पूर्व में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और डायल 112 की एक महिला सिपाही दिखाई दे रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी कमरे के भीतर का है, जहां दोनों कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वेंटिलेटर के जरिए यह वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, वीडियो पुराना बताया जा रहा है। संबंधित सब-इंस्पेक्टर वर्तमान में पचरुखी थाना में तैनात हैं, जबकि महिला सिपाही पुलिस लाइन में पदस्थापित बताई जा रही है। मामले में यह भी सामने आया है कि वीडियो बनाने वालों ने पहले दोनों पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी और वीडियो डिलीट करने के नाम पर दबाव बनाया गया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही, पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस वायरल वीडियो का दृष्टि नाउ पुष्टि नहीं करता है 

Share via
Share via