Three student Damodar River drowned

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: दामोदर नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, एक बचाया गया, दो लापता

Three student Damodar River drowned

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ (17 मई ): झारखंड के रामगढ़ जिले में दामोदर नदी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। घर से बिना बताए नहाने गए तीन स्कूली बच्चों में से दो अभी भी लापता हैं, जबकि एक को स्थानीय लोगों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया है।

घटना रामगढ़ के गढ़बांध क्षेत्र के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर दोस्त आज दोपहर दामोदर नदी में नहाने पहुंचे। नदी में तेज बहाव होने के कारण अचानक तीनों गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुहिम छेड़ी और एक बच्चे को किसी तरह बाहर निकाल लिया। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

लापता किशोरों के नाम:प्रिंस (15 वर्ष), पुत्र बबलू सोनकर, मेन रोड, रामगढ़
वैभव कुमार (15 वर्ष), पुत्र दीपक वर्मा, नया बस स्टैंड क्षेत्र

दोनों की तलाश में स्थानीय प्रशासन, गोताखोरों की टीम और राहत-बचाव दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। NDRF/SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच सकती है।

परिजनों में मातम का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग नदी किनारे जमा होकर लापता बच्चों के मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सावधानी की अपील

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बच्चों को बिना निगरानी के नदी-तालाब में नहाने न भेजें। दामोदर नदी का बहाव अक्सर अचानक तेज हो जाता है, जिससे ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now