4 more arrested in ganja smuggling case, inter-state network exposed

गांजा तस्करी मामले में 4 और गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

Share
Link copied
4 more arrested in ganja smuggling case, inter-state network exposed
4 more arrested in ganja smuggling case, inter-state network exposed

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल आठ तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि 10 मई को ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 43 किलो गांजा तथा तीन हथियार बरामद किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए ओडिशा के गांजा सप्लायर विमल महाकुर उर्फ बुलू और समंत दिग्गल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बिहार निवासी आयुष कुमार तथा उत्तर प्रदेश निवासी नीरज कुमार को भी दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह विभिन्न राज्यों में गांजा की सप्लाई करता था और लंबे समय से सक्रिय था। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।