DC inspected the enterprise units operated under the PFME scheme, motivated the youth for self-employment.

पीएफएमई योजना के तहत संचालित उद्यम इकाइयों का डीसी ने किया निरीक्षण, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Share
Link copied
DC inspected the enterprise units operated under the PFME scheme, motivated the youth for self-employment.
DC inspected the enterprise units operated under the PFME scheme, motivated the youth for self-employment.

रांची: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा हैंडहोल्डिंग सपोर्ट के तहत केंद्र सरकार की पीएमएफएमई (PMFME) योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न उद्यम इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन कार्य, गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और विपणन गतिविधियों का जायजा लिया।

उपायुक्त ने डेयरी प्रोडक्ट यूनिट सुमन डेयरी, मशरूम प्रोडक्ट यूनिट ASM Mushroom तथा बेकरी प्रोडक्ट यूनिट सिद्धि विनायक का दौरा कर वहां संचालित उत्पादन प्रक्रिया एवं उत्पादों की गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यूनिट संचालकों से उत्पादन प्रक्रिया, स्वच्छता मानकों और बाजार व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने यूनिट संचालकों को गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश देते हुए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमी बनकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनें बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार करें।

मशरूम यूनिट में आधुनिक तकनीक से हो रहे उत्पादन कार्य की उपायुक्त ने सराहना की। वहीं डेयरी यूनिट में दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। बेकरी यूनिट में खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता और पैकेजिंग व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छोटे एवं कुटीर उद्योगों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है, जिससे स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक आतेन विशवासी तोपनो, ओरमांझी प्रखंड उद्यमी समन्वयक शेखर प्रसाद, इटकी प्रखंड उद्यमी समन्वयक राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी एवं यूनिट संचालक मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।