Jharkhand news ips news

झारखंड के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को मिली केंद्रीय जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी और चंदन कुमार झा को मिली केंद्रीय जिम्मेदारी। गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश।

Jharkhand news ips news

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह मंत्रालय द्वारा एक जून को जारी किए गए आधिकारिक आदेश के तहत इन अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर तैनाती की गई है।

चंदन कुमार झा संभालेंगे CISF में डीआईजी का पद

वहीं, वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदन कुमार झा की यह नियुक्ति सुरक्षा बलों के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अन्नेपु विजया लक्ष्मी बनीं CRPF में महानिरीक्षक

झारखंड कैडर की वर्ष 2006 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक (IG) के पद पर तैनात किया गया है। राज्य पुलिस और प्रशासन में अपने उल्लेखनीय योगदान के बाद, अब वे केंद्रीय स्तर पर सुरक्षा और रणनीति का नेतृत्व करेंगी।

जाहिर है की झारखंड से वरिष्ठ अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना राज्य के प्रशासनिक और पुलिस तंत्र के लिए एक बड़ा बदलाव है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now