Two students of the organization "Mujhe Kuch Karna Hai" selected in the Indian Army, wave of happiness in the district

भारतीय सेना में चयनित हुए “मुझे कुछ करना है” संस्था के दो छात्र, जिले में खुशी की लहर

Two students of the organization "Mujhe Kuch Karna Hai" selected in the Indian Army, wave of happiness in the district
Two students of the organization “Mujhe Kuch Karna Hai” selected in the Indian Army, wave of happiness in the district

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले की सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था “मुझे कुछ करना है” के लिए गर्व का क्षण है। संस्था से जुड़े दो प्रतिभाशाली छात्र विकास कुंडलना एवं अंकित रोशन केरकेट्टा का चयन भारतीय सेना में हुआ है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से संस्था के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

संस्था के संचालक रवि शंकर साहनी ने बताया कि दोनों छात्र संस्था की लचरागढ़ शाखा से जुड़े रहे हैं और उन्होंने संस्था के मार्गदर्शन में सेना भर्ती की तैयारी की। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों छात्र प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे।

लचरागढ़ शाखा के सह-संचालक अविनाश साहू ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

रवि शंकर साहनी ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक संस्था से कुल चार छात्रों का चयन भारतीय सेना में हो चुका है। यह उपलब्धि संस्था की मेहनत और युवाओं के समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने सेना एवं पुलिस सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं से अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में चल रही तैयारी से जुड़ने का आह्वान किया।

संस्था परिवार ने विकास कुंडलना और अंकित रोशन केरकेट्टा को भारतीय सेना में चयनित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now