अवैध हथियार और कारतूस सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैयद अदनान मिर्जा के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार जिंदा 7.65 एमएम कारतूस, दो पिस्टल मैगजीन, दो मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार और गोलियों की सप्लाई में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक नेटवर्क और हथियार सप्लाई से जुड़े अन्य कनेक्शन की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जाएगा।
















