Police crackdown on drug smugglers: Four accused arrested with 36.995 kg of ganja

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 36.995 किलोग्राम गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Police crackdown on drug smugglers: Four accused arrested with 36.995 kg of ganja
Police crackdown on drug smugglers: Four accused arrested with 36.995 kg of ganja

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 36.995 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे को 5 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली स्थित केलाघाघ डैम के समीप कुछ लोग मोटरसाइकिल के जरिए गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान उदित एडिसन मिंज (26), अमित केरकेट्टा (33) और रिहातुन रजा अंसारी उर्फ सोनू उर्फ बौना (31) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान घटनास्थल से 10.245 किलोग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी उदित एडिसन मिंज के घर में छापेमारी की गई, जहां से अतिरिक्त 26.750 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल 36.995 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी दुलेश्वर आपट से गांजा खरीदने और उसकी बिक्री करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दुलेश्वर आपट को भी आरोपी बनाया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 36.995 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल तथा 4 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिले में गांजा, अफीम, चरस, डोडा और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से आम लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम युवाओं को नशे के जाल से बचाने में मददगार साबित होंगे। पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now