Large consignment of illicit liquor seized in Hazaribagh; truck driver arrested with 935 cartons of Indian-Made Foreign Liquor (IMFL).

हजारीबाग में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, 935 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Share
Link copied
Large consignment of illicit liquor seized in Hazaribagh; truck driver arrested with 935 cartons of Indian-Made Foreign Liquor (IMFL).
Large consignment of illicit liquor seized in Hazaribagh; truck driver arrested with 935 cartons of Indian-Made Foreign Liquor (IMFL).

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरकट्ठा थाना क्षेत्र से 935 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जून को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरकट्ठा थाना पुलिस और सशस्त्र बल ने संयुक्त अभियान चलाया। जांच के दौरान झुरझुरी स्थित झारखंड होटल के पास खड़े ट्रक (संख्या UK18CA-6133) की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक दलजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की कुल 935 पेटियां शामिल हैं। इनमें 450 पेटियों में 180 मिली की 21,600 बोतलें (करीब 3,888 लीटर) तथा 485 पेटियों में 375 मिली की 11,640 बोतलें (करीब 4,365 लीटर) बरामद की गई हैं।

इस मामले में बरकट्ठा थाना कांड संख्या 101/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274, 275, 3(5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।