सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, नवदंपति को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के विवाहोत्सव उपरांत रांची के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित सांसद विजय हांसदा एवं उनकी धर्मपत्नी सुप्रिया मुर्मू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छा व्यक्त की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने सांसद विजय हांसदा के परिजनों और सगे-संबंधियों से भी मुलाकात की तथा उन्हें विवाह की बधाई दी।

रिसेप्शन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके वैवाहिक जीवन की सफलता और खुशहाली की कामना की। यह अवसर पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना रहा, जहां अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
















