Do not disseminate sensitive information related to the investigation, Ranchi Police appeals to the media.

जांच से जुड़ी संवेदनशील जानकारी प्रसारित न करें, रांची पुलिस ने मीडिया से की अपील

Do not disseminate sensitive information related to the investigation, Ranchi Police appeals to the media.
Do not disseminate sensitive information related to the investigation, Ranchi Police appeals to the media.

रांची: रांची पुलिस ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया संस्थानों से चल रही आपराधिक जांच से जुड़ी संवेदनशील और अप्रमाणित जानकारियों के प्रसारण से बचने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि समाज को जागरूक करने और सच्चाई को सामने लाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया हमेशा से पुलिस का अहम सहयोगी रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची पुलिस द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि हाल के दिनों में कुछ मीडिया चैनलों और समाचार पत्रों द्वारा चल रही पुलिस जांच (Ongoing Investigations) की बारीक और संवेदनशील जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। इनमें पुलिस की संभावित कार्रवाई, संदिग्धों के नाम, छापेमारी के संभावित स्थानों तथा जुटाए गए साक्ष्यों से संबंधित जानकारी शामिल है।

RKDF
Adv

पुलिस के अनुसार, इस तरह की सूचनाओं के सार्वजनिक होने से जांच की दिशा और गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। साथ ही अपराधियों और आरोपियों को सतर्क होने का मौका मिल जाता है, जिससे वे फरार होने या सबूत मिटाने में सफल हो सकते हैं। इसके अलावा गवाहों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।

रांची पुलिस ने सभी मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि किसी भी आपराधिक मामले की जांच पूरी होने तक ऐसी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें, जो पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न कर सकती है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि समय-समय पर आधिकारिक माध्यमों से प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

रांची पुलिस ने न्याय सुनिश्चित करने और अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाने के साझा प्रयास में मीडिया से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now