Two missing minors safely recovered due to the prompt action of Ranchi Police and handed over to their families.

रांची पुलिस की तत्परता से दो लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

Share
Link copied
Two missing minors safely recovered due to the prompt action of Ranchi Police and handed over to their families.
Two missing minors safely recovered due to the prompt action of Ranchi Police and handed over to their families.

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। दोनों बच्चों के गुमशुदा होने की सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोअर बाजार थाना में दो विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को चिरिस्तिया नगर गली नंबर-01 निवासी मो. असफाक ने अपने करीब 10 वर्षीय पुत्र मो. शरीफ शेख के शाम 7 बजे घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटने की सूचना थाना में दी थी। वहीं, कर्बला टैंक रोड निवासी मो. फिरोज खान ने अपने करीब 17 वर्षीय पुत्र मो. मोजाहिद के स्कूल जाने के नाम पर घर से निकलने और वापस नहीं आने की शिकायत दर्ज कराई थी।

RKDF
Adv

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित SIT टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए लगातार खोजबीन की। जांच के दौरान पुलिस ने 10 वर्षीय मो. शरीफ शेख को पटना से तथा 17 वर्षीय मो. मोजाहिद को मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित एक मस्जिद से सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और रांची पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।