Major success for Ranchi Police: 5-year-old girl kidnapped for a ₹3 lakh ransom rescued safely within 12 hours; three accused arrested.

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 3 लाख की फिरौती के लिए अगवा 5 वर्षीय बच्ची 12 घंटे में सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Major success for Ranchi Police: 5-year-old girl kidnapped for a ₹3 lakh ransom rescued safely within 12 hours; three accused arrested.
Major success for Ranchi Police: 5-year-old girl kidnapped for a ₹3 lakh ransom rescued safely within 12 hours; three accused arrested.

रांची: रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरौती के लिए अगवा की गई 5 वर्षीय बच्ची को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली टीओपी अंतर्गत सपारोम की है, जहां से 16 जुलाई को बच्ची का अपहरण कर लिया गया था।

पुलिस के अनुसार, मामले की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना में कांड संख्या 120/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय द्वितीय) अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

तकनीकी शाखा रांची की मदद से पुलिस टीम ने बिहार के गया जिले में गया पुलिस के सहयोग से 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गया जंक्शन के पास स्थित एक होटल से अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही अपहरण कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

RKDF
Adv

पूछताछ में मुख्य आरोपी रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वह पीड़िता के घर के पास किराए के मकान में रहता था। उसने पैसों के लालच में बच्ची को बहला-फुसलाकर गया ले गया और परिजनों से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने लगा। आरोपियों ने फिरौती नहीं मिलने पर बच्ची की हत्या कर देने की धमकी भी दी थी।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने बच्ची की मां को धमकाकर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों के माध्यम से ऑनलाइन 5-5 हजार रुपये की राशि भी प्राप्त की थी। आरोपी सचिन कुमार और मोनु कुमार ने बच्ची को छिपाने और फिरौती की रकम हासिल करने में मुख्य आरोपी का सहयोग किया।

बरामदगी के बाद बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार मिश्रा, सचिन कुमार और मोनु कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।