Preparations underway to make the JPSC gherao a success; thousands of BJP and BJYM workers from Simdega to head to Ranchi.

जेपीएससी घेराव को सफल बनाने की तैयारी, सिमडेगा से हजारों भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ता जाएंगे रांची

Share
Link copied
Preparations underway to make the JPSC gherao a success; thousands of BJP and BJYM workers from Simdega to head to Ranchi.
Preparations underway to make the JPSC gherao a success; thousands of BJP and BJYM workers from Simdega to head to Ranchi.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखंड प्रदेश के आह्वान पर 22 जुलाई को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय, सिमडेगा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पूरी ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सिमडेगा जिले से बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचकर आंदोलन में भाग लेंगे। नेताओं ने आरोप लगाया कि जेपीएससी द्वारा कट-ऑफ और अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक किए बिना देर रात परीक्षा परिणाम जारी करना भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है, जिससे लाखों युवाओं में असंतोष है।

RKDF
Adv

जिलाध्यक्ष दीपक पूरी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए तथा भाजपा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जेपीएससी की कार्यप्रणाली से प्रतियोगी छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है। कट-ऑफ और प्राप्तांक सार्वजनिक किए बिना परिणाम जारी करना पारदर्शिता के सिद्धांतों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं के अधिकार, पारदर्शिता और न्याय की लड़ाई को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि युवाओं को न्याय दिलाने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह आंदोलन जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं से समय पर रांची पहुंचकर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, लक्ष्मण बड़ाईक, सुजान मुंडा, हीरा राम, अनुप केशरी, बिधा बड़ाईक, अनुप प्रसाद, राहुल केशरी, बिनोद बड़ाईक, सुभाष महतो, उपेंद्र श्रीवास्तव, चंदन प्रसून, कुलदीप मिश्रा, जगन्नाथ बड़ाईक, बीरेंद्र पंडा सहित भाजपा एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।