CITU protests in Ranchi against Sonam Wangchuk's arrest; nationwide agitation called for July 20.

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में रांची में सीटू का प्रदर्शन, 20 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

CITU protests in Ranchi against Sonam Wangchuk's arrest; nationwide agitation called for July 20.
CITU protests in Ranchi against Sonam Wangchuk’s arrest; nationwide agitation called for July 20.

रांची: जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और आंदोलनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने शनिवार को कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीटू नेताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस विरोध कार्यक्रम में सीएमपीडीआई के मयूरी हॉल में आयोजित सीटू की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता, महासचिव एलामरम करीम समेत विभिन्न राज्यों से आए कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल हुए।

सीटू नेताओं ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। उनका आरोप है कि सरकार ने उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आंदोलन में शामिल छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

RKDF
Adv

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार उनकी मांगों तथा छात्रों-युवाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी कर रही है। सीटू ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भी आलोचना की।

सीटू ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं और वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में 20 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन ने छात्र-युवा संगठनों, मजदूर संगठनों और आम नागरिकों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

प्रदर्शन में सीटू के राज्य महासचिव विश्वजीत देव, कोल फेडरेशन के महासचिव डी.डी. रामानंदन, एनसीईओए के महासचिव आर.पी. सिंह, प्रकाश विप्लव, संजय पासवान, जिला सचिव प्रतीक मिश्रा, किसान नेता सुफल महतो, प्रफुल्ल लिंडा, सुखनाथ लोहरा, वीणा लिंडा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now