Two accused arrested in Kantatoli petrol incident; sent to judicial custody.

कांटाटोली पेट्रोल कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Share
Link copied
Two accused arrested in Kantatoli petrol incident; sent to judicial custody.
Two accused arrested in Kantatoli petrol incident; sent to judicial custody.

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्चित कांटाटोली पेट्रोल कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लोअर बाजार थाना कांड संख्या 121/2026, दिनांक 12 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था। यह मामला पथलकुदवा चर्च लेन निवासी मो. आरिफ उर्फ गुड्डु (21 वर्ष) के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उनके बड़े भाई मो. समीर उर्फ सोनू को कांटाटोली चौक के पास जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया गया।

RKDF
Adv

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान कांड के नामजद आरोपियों मो. असलम (43 वर्ष) निवासी बलदेव सहाय लेन और संटू उर्फ मो. जुबरेल कुरैशी (25 वर्ष) निवासी कसाई मोहल्ला, गुदरी चौक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।