कांटाटोली पेट्रोल कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्चित कांटाटोली पेट्रोल कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, लोअर बाजार थाना कांड संख्या 121/2026, दिनांक 12 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था। यह मामला पथलकुदवा चर्च लेन निवासी मो. आरिफ उर्फ गुड्डु (21 वर्ष) के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उनके बड़े भाई मो. समीर उर्फ सोनू को कांटाटोली चौक के पास जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान कांड के नामजद आरोपियों मो. असलम (43 वर्ष) निवासी बलदेव सहाय लेन और संटू उर्फ मो. जुबरेल कुरैशी (25 वर्ष) निवासी कसाई मोहल्ला, गुदरी चौक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।















