रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: बादल छाए रहेंगे, बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज रांची सहित पूरे झारखंड में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है। 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, वहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD की चेतावनी के मुताबिक, आज भारी वर्षा, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। झारखंड के विभिन्न जिलों (रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर आदि) में भी यही स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। ज्यादातर जिलों में एक या दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम 29-32°C और न्यूनतम 23-26°C के बीच रहने की उम्मीद।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, हालांकि तीव्रता में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम में बदलाव संभव है, नवीनतम अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
















