The BJP is playing politics by terming legal action as suppression: Rishikesh Singh.

भाजपा कानून की कार्रवाई को दमन बताकर राजनीति कर रही है : ऋषीकेश सिंह

The BJP is playing politics by terming legal action as suppression: Rishikesh Singh.
The BJP is playing politics by terming legal action as suppression: Rishikesh Singh.

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा कानून के दायरे में होने वाली हर कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताकर राजनीतिक सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है और भाजपा नेताओं के लिए कोई अलग संविधान नहीं हो सकता।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में ऋषीकेश सिंह ने कहा कि यदि किसी मामले में विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है तो न्यायालय और सक्षम संस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन जांच पूरी होने से पहले प्रशासन और सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगाना भाजपा की पुरानी राजनीतिक शैली रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कानून पर भरोसा करने के बजाय राजनीतिक शोर मचाने की आदत है।

RKDF
Adv

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा लगातार फर्जी मुकदमों की बात करती है, लेकिन यदि आरोप सही हैं तो अदालत का दरवाजा खटखटाने के बजाय प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया ट्रायल का सहारा क्यों लिया जा रहा है। कानून का फैसला अदालत करेगी, न कि किसी राजनीतिक दल का आईटी सेल।

जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील और दुखद घटना है। सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यदि चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी घटना की आड़ में अस्पताल में हंगामा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है।

ऋषीकेश सिंह ने भाजपा से यह भी सवाल किया कि झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को कितना सहयोग दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को राज्य की समस्याओं की चिंता केवल राजनीतिक अवसर मिलने पर ही याद आती है।

उन्होंने भाजपा द्वारा प्रशासन को “टूलकिट” बताए जाने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल का इतिहास देश देख चुका है और भाजपा को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल का आकलन करना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब किसी भी राजनीतिक दल या उसके नेताओं को कानून से ऊपर रखना नहीं है। यदि कोई निर्दोष है तो जांच में सच सामने आ जाएगा, लेकिन कानून को अपना काम करने देना होगा। उन्होंने भाजपा से यह भी पूछा कि यदि जांच में उसके किसी नेता की संलिप्तता सामने आती है तो क्या वह उसके खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करेगी।

ऋषीकेश सिंह ने दावा किया कि भाजपा जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हर प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कानून के राज, निष्पक्ष जांच और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी दोषी को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now