NEET UG 2026 lakshya singh controversy

NEET UG 2026: रांची के छात्र ने OMR और स्कोरकार्ड में अंतर का लगाया आरोप, NTA ने दावे को बताया फर्जी

NEET UG 2026 lakshya singh controversy

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची/नई दिल्ली: NEET (UG) 2026 की दोबारा आयोजित परीक्षा (RE-NEET 2026) को लेकर रांची के एक छात्र द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद मामला चर्चा में आ गया है। छात्र ने दावा किया था कि उसकी OMR रिस्पॉन्स शीट के अनुसार उसके 720 में से 660 अंक बन रहे थे, जबकि फाइनल स्कोरकार्ड में केवल 116 अंक दर्ज किए गए। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित OMR शीट डिजिटल रूप से छेड़छाड़ कर बनाई गई है और घोषित परिणाम पूरी तरह सही है।

RKDF
Adv

रांची निवासी लक्ष्य सिंह (एप्लिकेशन नंबर 260412053016) ने दावा किया था कि उन्होंने 21 जून को आयोजित RE-NEET 2026 परीक्षा दी थी। उनके अनुसार, NTA द्वारा 13 से 15 जुलाई के बीच अपलोड की गई OMR रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक आंसर-की के आधार पर उनके फिजिक्स में 145, केमिस्ट्री में 164 और बायोलॉजी में 351 अंक बनते हैं, यानी कुल 660 अंक। लेकिन 16 जुलाई को जारी परिणाम में उन्हें केवल 116 अंक दिए गए।

प्रसूता की मौत पर न्याय मांगने वाले BJP नेताओं को डराने का आरोप, प्रतुल शाहदेव बोले- झारखंड में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही चल रही

लक्ष्य ने आरोप लगाया था कि OMR मूल्यांकन से अंतिम स्कोरकार्ड तैयार करने के दौरान टैबुलेशन या डेटा एंट्री में गंभीर त्रुटि हुई है। उन्होंने NTA को औपचारिक शिकायत भेजने के साथ-साथ इसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव और उच्च शिक्षा विभाग को भी भेजी थी। छात्र का कहना था कि यदि गलती नहीं सुधारी गई तो उनका मेडिकल करियर प्रभावित हो सकता है।

तमाड़ में खनन परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, गिट्टी लदे 9 हाईवा वाहन जब्त

वहीं, छात्र के पिता डॉ. राजेश सिंह ने न्याय  के लिए झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मानसून में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, सभी सिविल सर्जनों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के सख्त निर्देश

इस पूरे मामले पर NTA ने 20 जुलाई 2026 को सार्वजनिक नोटिस जारी कर छात्र के दावों को असत्य बताया। एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवार की मूल OMR शीट उसके रिकॉर्ड में सुरक्षित है और OMR रिस्पॉन्स की को चुनौती देने की अवधि के दौरान वही OMR उम्मीदवार के पंजीकृत ईमेल पते पर भी भेजी गई थी।

रांची के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर आज विशेष शिविर, मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील

NTA ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही OMR शीट में ऐसे अतिरिक्त भरे हुए बबल और निशान हैं, जो मूल OMR में मौजूद नहीं हैं। एजेंसी का दावा है कि डिजिटल माध्यम से अतिरिक्त उत्तर भरकर नकली OMR तैयार की गई है।

NTA के अनुसार, लक्ष्य सिंह ने कुल 180 प्रश्नों में से केवल 54 प्रश्नों के उत्तर दिए थे, जिनमें 34 उत्तर सही और 20 गलत थे, जबकि 126 प्रश्न बिना उत्तर छोड़े गए थे। निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के अनुसार उनका स्कोर 116 अंक आया, जिसे दोबारा सत्यापित किया गया है और घोषित परिणाम ही सही है।

एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी है कि नकली OMR आंसर शीट तैयार करना या उसका प्रसार करना पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत दंडनीय अपराध है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now