CPI attacks Central Government over NEET exam leak and education system.

नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

CPI attacks Central Government over NEET exam leak and education system.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की सिंहभूम जिला इकाई ने नीट परीक्षा लीक प्रकरण, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

RKDF
Adv

भाकपा के सिंहभूम जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट में है और नीट परीक्षा लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।

प्रसूता की मौत पर न्याय मांगने वाले BJP नेताओं को डराने का आरोप, प्रतुल शाहदेव बोले- झारखंड में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही चल रही

उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले करीब 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें जबरन हटाकर छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया। भाकपा ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।
अंबुज ठाकुर ने कहा कि नीट परीक्षा लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उनका आरोप था कि अब तक सरकार की ओर से जवाबदेही तय नहीं की गई है।

मानसून में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, सभी सिविल सर्जनों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के सख्त निर्देश

प्रेस वार्ता में उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार इन बुनियादी समस्याओं के समाधान के बजाय अन्य विषयों में उलझी हुई है। उनका कहना था कि छात्रों, युवाओं और आम जनता के हितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

धनबाद में फिर धंसी जमीन: बुट्टू बाबू बंगला बस्ती के कई मकान मलबे में तब्दील, टला बड़ा हादसा

भाकपा ने घोषणा की कि शिक्षा, रोजगार, महंगाई और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। पार्टी ने कहा कि इन सवालों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में जिला सचिव मंडल सदस्य धनंजय शुक्ला, वरिष्ठ नेता शशि कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now