Demand to immediately postpone the JPSC Mains exam; AJSU leader Sanjay Mehta writes to the CM.

JPSC मेन्स परीक्षा तत्काल स्थगित करने की मांग, आजसू नेता संजय मेहता ने CM को लिखा पत्र

Demand to immediately postpone the JPSC Mains exam; AJSU leader Sanjay Mehta writes to the CM.
Demand to immediately postpone the JPSC Mains exam; AJSU leader Sanjay Mehta writes to the CM.

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय मेहता ने 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की मेन्स परीक्षा को तत्काल स्थगित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरी परीक्षा प्रक्रिया विवादों के घेरे में है और ऐसे में मेन्स परीक्षा आयोजित करना अभ्यर्थियों के हित में नहीं होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संजय मेहता ने कहा कि 14वीं JPSC पीटी परीक्षा को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है और आयोग के अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अध्यक्ष के बिना मेन्स परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि छात्रों के हित में तत्काल मेन्स परीक्षा स्थगित करने की अधिसूचना जारी की जाए। साथ ही, किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर जल्दबाजी में परीक्षा कराने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए।

RKDF
Adv

संजय मेहता ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा। इससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और आयोग दोनों की जिम्मेदारी है। यदि परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, तो पहले उन विवादों का समाधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अभ्यर्थियों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 14वीं JPSC मेन्स परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद नई अधिसूचना जारी कर आगे की परीक्षा प्रक्रिया शुरू की जाए।

संजय मेहता ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now