Major crackdown by Ranchi Municipal Corporation: 30 illegal water connections disconnected in Ward 11's Qureshi Mohalla.

रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, वार्ड-11 के कुरैशी मोहल्ले में 30 अवैध जल कनेक्शन काटे

Share
Link copied
Major crackdown by Ranchi Municipal Corporation: 30 illegal water connections disconnected in Ward 11's Qureshi Mohalla.
Major crackdown by Ranchi Municipal Corporation: 30 illegal water connections disconnected in Ward 11’s Qureshi Mohalla.

रांची नगर निगम ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाते हुए वार्ड संख्या-11 स्थित कुरैशी मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 30 अवैध जल कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दिया गया।

नगर निगम की जलापूर्ति शाखा की टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने जल कनेक्शनों को नियमित कराते हुए विधिवत वैध कनेक्शन प्राप्त करें। निर्धारित अवधि के भीतर वैध कनेक्शन नहीं लेने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RKDF
Adv

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, राजस्व हानि रोकने तथा सभी नागरिकों को समान रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम ने नागरिकों से केवल वैध जल कनेक्शन का उपयोग करने और आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की अपील की है।

इसके साथ ही निगम ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि कहीं भी अवैध जल कनेक्शन की जानकारी हो, तो इसकी शिकायत टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दर्ज कराएं, ताकि त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।