Three minors rescued at Ranchi railway station; they had left home in search of a livelihood.

रांची रेलवे स्टेशन पर तीन नाबालिगों का रेस्क्यू, आजीविका की तलाश में घर से निकले थे

Three minors rescued at Ranchi railway station; they had left home in search of a livelihood.
Three minors rescued at Ranchi railway station; they had left home in search of a livelihood.

रांची : रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने बुधवार को ट्रेन संख्या 15028 से यात्रा कर रहे तीन नाबालिग बालकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली थी कि तीनों बच्चे अपने घर से बिना बताए सामान्य कोच में यात्रा कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी और आरपीएफ पोस्ट रांची ने त्वरित कार्रवाई की। ट्रेन के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर तीनों बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं और आजीविका की तलाश में घर से निकल पड़े थे।

RKDF
Adv

तीनों नाबालिग बिहार के बेगूसराय जिले के सोनापुर गांव के निवासी हैं और उनकी उम्र लगभग 15 वर्ष बताई गई है। आवश्यक पूछताछ और कानूनी औपचारिकताओं के बाद उन्हें किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्डलाइन प्रतिनिधि को सुरक्षित सौंप दिया गया।

आरपीएफ के अनुसार, इस रेस्क्यू अभियान में ट्रेन संख्या 15028 की एस्कॉर्ट टीम तथा आरपीएफ पोस्ट रांची के अधिकारियों और जवानों ने तत्परता एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे तीनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण उपलब्ध कराया जा सका।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now