Godda: Major operation by Police and CISF in Kaddu Tola; 8 tonnes of illegal coal seized.

गोड्डा: कद्दू टोला में पुलिस-CISF की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला जब्त

Godda: Major operation by Police and CISF in Kaddu Tola; 8 tonnes of illegal coal seized.
Godda: Major operation by Police and CISF in Kaddu Tola; 8 tonnes of illegal coal seized.

गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के कद्दू टोला में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस और ईसीएल की CISF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह, महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल, महागामा पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो एवं मेहरमा पुलिस निरीक्षक रूबी एड्रिना मिंज के नेतृत्व में पुलिस और ईसीएल की CISF टीम ने कद्दू टोला में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।

RKDF
Adv

छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से भंडारित करीब 8 टन कोयला बरामद कर जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों से कोयला उतारकर अवैध रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और CISF अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार एवं भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मौके पर ललमटिया थाना के एएसआई सुरेंद्र यादव, शंकर यादव, ब्रजेश सिंह, सरोज सोरेन सहित सशस्त्र बल मौजूद थे। वहीं, ईसीएल CISF के एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर चरणजीत सिंह, वरीय सुरक्षा निरीक्षक दिनेश ओझा समेत अन्य सुरक्षा कर्मियों ने भी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now