Three villagers swept away by the strong current of the Kuili River in Saranda.

सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

एक महिला का शव बरामद, मुंडा के पिता समेत दो अब भी लापता; बारिश और उफनती नदी के बीच तलाश जारी
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में रविवार देर शाम कुइली पहाड़ी नदी में हुए हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है। नदी की तेज धार में बह गए तीन ग्रामीणों में से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरामद महिला के शव की पहचान बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में की गई है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नदी और उसके आसपास बड़े स्तर पर खोजबीन शुरू की थी। इसी दौरान घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में महिला का शव फंसा मिला। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर शव को बाहर निकाला।

RKDF
advertisement

हादसे के बाद से मुंडा रोया सिद्धू के पिता बोसेन सिद्धू और बहदा गांव निवासी बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू लापता हैं। दोनों की तलाश में ग्रामीण लगातार नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में खोज अभियान चला रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों ग्रामीण रविवार को एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण कुइली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते नदी का बहाव इतना तेज हो गया कि तीनों ग्रामीण उसकी चपेट में आ गए और बह गए।

Kashmir vastaralay
Advertisment

हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार बारिश, अंधेरा और नदी का तेज बहाव राहत एवं तलाश अभियान में बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके बावजूद ग्रामीण लगातार दोनों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

एक महिला का शव मिलने के बाद गांव में शोक की स्थिति है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों को अब भी उम्मीद है कि बोसेन सिद्धू और सुनीता सिद्धू का पता चल जाएगा

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now