Gunshot fired during liquor party hits youth in the stomach; condition critical.

शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक के पेट में लगी; हालत गंभीर

Share
Link copied
Gunshot fired during liquor party hits youth in the stomach; condition critical.
Gunshot fired during liquor party hits youth in the stomach; condition critical.

रांची: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। गोली युवक के पेट में लगी है। घायल की पहचान रातू थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी टोनी लोहरा के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद टोनी लोहरा को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल रिम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Kashmir
advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार देर रात मंडा बगीचा में कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे, तब तक गोली चलाने में शामिल युवक मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडा बगीचा में देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस वजह से इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

RKDF
advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब गोलीबारी की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।