SIR

झारखंड में SIR की रफ्तार तेज, दो दिन में 18,598 नए मतदाता आवेदन; कुल फॉर्म-6 की संख्या 2.98 लाख पार

15 सितंबर तक दावे-आपत्तियां, 14 अक्टूबर तक होगा निपटारा; 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया अब तेज होती दिख रही है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी 3 सितंबर 2026 के दैनिक बुलेटिन में 2 सितंबर तक प्राप्त आवेदनों के आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक फॉर्म-6 के 2,98,540 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 1 सितंबर तक 2,79,942 और अकेले 2 सितंबर को 18,598 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी राज्य में नए मतदाता पंजीकरण से संबंधित आवेदनों की संख्या अब तीन लाख के करीब पहुंच गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

SIR के दौरान सिर्फ नए मतदाताओं के आवेदन ही नहीं आ रहे हैं, बल्कि मतदाता सूची से जुड़े अन्य फॉर्म भी बड़ी संख्या में जमा किए जा रहे हैं। बुलेटिन के अनुसार 2 सितंबर तक राज्य में फॉर्म-6A के 64, फॉर्म-7 के 1,869 और फॉर्म-8 के 1,95,337 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

पलामू में सबसे ज्यादा फॉर्म-6, रांची चौथे स्थान पर
2 सितंबर को प्राप्त फॉर्म-6 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पलामू जिला सबसे आगे रहा। यहां एक दिन में 2,455 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद गिरिडीह में 1,888, धनबाद में 1,812 और रांची में 1,680 आवेदन आए।

पलामू की पांच विधानसभा सीटों—पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद—को मिलाकर 1 सितंबर तक 22,113 फॉर्म-6 प्राप्त हो चुके थे। 2 सितंबर को 2,455 और आवेदन आने के बाद यहां यह आंकड़ा 24,568 हो गया।

गिरिडीह जिले में 1 सितंबर तक 21,844 फॉर्म-6 प्राप्त हुए थे और 2 सितंबर को 1,888 आवेदन आए। इस तरह दो सितंबर तक जिले में कुल 23,732 फॉर्म-6 प्राप्त हुए।

धनबाद में भी आवेदन की रफ्तार काफी तेज रही। जिले में 1 सितंबर तक 24,686 फॉर्म-6 थे और 2 सितंबर को 1,812 नए आवेदन आए।

रांची में 1,680 नए आवेदन

राजधानी रांची में SIR के तहत 2 सितंबर को 1,680 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। जिले में 1 सितंबर तक 27,710 फॉर्म-6 मिल चुके थे। इस तरह दो सितंबर तक रांची में कुल 29,390 फॉर्म-6 आवेदन हो गए।
रांची की विधानसभा सीटों में हटिया में 2 सितंबर को 316 फॉर्म-6, मांडर में 313, खिजरी में 294, तमाड़ में 240, सिल्ली में 174, रांची में 119 और कांके में 224 आवेदन प्राप्त हुए।

रांची में फॉर्म-8 के आवेदन भी बड़ी संख्या में आए हैं। 1 सितंबर तक जिले में 27,255 फॉर्म-8 प्राप्त हुए थे और 2 सितंबर को 1,596 नए आवेदन आए।

RKDF
advertisement

संथाल परगना में भी बड़ी संख्या में आवेदन

संथाल परगना के जिलों में भी SIR के तहत आवेदन की प्रक्रिया जारी है। देवघर में 2 सितंबर को 413 फॉर्म-6, गोड्डा में 567, साहिबगंज में 436, पाकुड़ में 332, दुमका में 208 और जामताड़ा में 295 आवेदन प्राप्त हुए।
गोड्डा जिले में 1 सितंबर तक 11,106 फॉर्म-6 प्राप्त हो चुके थे। 2 सितंबर को 567 आवेदन और आए। वहीं देवघर में 9,763 के बाद 413 नए आवेदन प्राप्त हुए।

देवघर के आंकड़ों में एक खास बात सामने आती है। जिले की सारठ विधानसभा सीट में 1 सितंबर तक 263 फॉर्म-7 प्राप्त हुए थे, जो जिले की अन्य विधानसभा सीटों की तुलना में काफी अधिक है। 2 सितंबर को इस विधानसभा क्षेत्र में छह और फॉर्म-7 आए।

जमशेदपुर में 1,262 नए फॉर्म-6

पूर्वी सिंहभूम जिले में 2 सितंबर को 1,262 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। जिले में 1 सितंबर तक 26,581 आवेदन मिल चुके थे। इनमें जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 7,841, जमशेदपुर पूर्व में 4,503 और जुगसलाई में 4,781 फॉर्म-6 शामिल थे।
पूर्वी सिंहभूम में फॉर्म-6A के भी उल्लेखनीय आंकड़े हैं। 1 सितंबर तक जिले में कुल 22 फॉर्म-6A प्राप्त हुए थे, जिनमें जमशेदपुर पश्चिम में 10, जमशेदपुर पूर्व में आठ और जुगसलाई में चार आवेदन शामिल हैं।

बोकारो में 1,069 और सरायकेला में 575 आवेदन
बोकारो जिले में 1 सितंबर तक 15,317 फॉर्म-6 प्राप्त हुए थे और 2 सितंबर को 1,069 नए आवेदन आए। जिले में फॉर्म-8 के 9,598 आवेदन 1 सितंबर तक थे, जबकि 2 सितंबर को 671 और आवेदन मिले।

सरायकेला-खरसावां में 2 सितंबर को 575 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। जिले में 1 सितंबर तक 7,451 आवेदन थे। इनमें सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 279, ईचागढ़ में 160 और खरसावां में 136 आवेदन 2 सितंबर को आए।

पश्चिमी सिंहभूम में फॉर्म-7 के आवेदन अचानक बढ़े

पश्चिमी सिंहभूम के आंकड़े भी ध्यान खींचते हैं। जिले में 2 सितंबर को कुल 330 फॉर्म-7 प्राप्त हुए, जबकि 1 सितंबर तक 186 आवेदन थे। यानी एक ही दिन में फॉर्म-7 के आवेदनों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसमें सबसे बड़ा आंकड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का है, जहां 2 सितंबर को 316 फॉर्म-7 प्राप्त हुए। जबकि 1 सितंबर तक इस क्षेत्र में 14 फॉर्म-7 थे।

फॉर्म-8 में भी बड़े पैमाने पर आवेदन

SIR के आंकड़ों में फॉर्म-8 की संख्या भी महत्वपूर्ण है। राज्य में 1 सितंबर तक 1,85,684 फॉर्म-8 प्राप्त हो चुके थे और 2 सितंबर को 9,653 आवेदन और आए। इस तरह दो सितंबर तक इनकी कुल संख्या 1,95,337 हो गई।

जिलावार देखें तो 2 सितंबर को फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा आवेदन रांची में 1,596 प्राप्त हुए। इसके बाद गिरिडीह में 1,417, गढ़वा में 580, धनबाद में 658, बोकारो में 671 और पूर्वी सिंहभूम में 793 आवेदन मिले।

गिरिडीह में 1 सितंबर तक फॉर्म-8 के 25,767 आवेदन थे। 2 सितंबर को 1,417 आवेदन और मिलने के बाद यह संख्या 27,184 हो गई। जिले की गिरिडीह विधानसभा सीट में ही 2 सितंबर को 522 फॉर्म-8 आवेदन प्राप्त हुए।

हजारीबाग में भी बड़ी संख्या में फॉर्म-8

हजारीबाग जिले में 1 सितंबर तक 21,203 फॉर्म-8 आवेदन प्राप्त हुए थे। 2 सितंबर को 835 और आवेदन आए। जिले में हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र से ही 2 सितंबर को 170 फॉर्म-8 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि बरही में 316 और मांडू में 264 आवेदन आए।

अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को

निर्वाचन विभाग के दैनिक बुलेटिन में SIR की आगे की समयसीमा भी स्पष्ट की गई है। दावे और आपत्तियां 15 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद 15 सितंबर तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटारा 14 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है।
इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

जाहिर है SIR की प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण चरण दावे और आपत्तियों का है। 15 सितंबर तक आने वाले आवेदनों और आपत्तियों के निपटारे के बाद ही यह स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी कि मतदाता सूची में अंतिम रूप से कितने नए नाम जुड़े, कितने नामों में संशोधन हुआ और कितने मामलों का निपटारा किया गया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now