JMM-Congress government is playing with the future of students: Sandeep Verma

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही जेएमएम-कांग्रेस सरकार : संदीप वर्मा

JMM-Congress government is playing with the future of students: Sandeep Verma
JMM-Congress government is playing with the future of students: Sandeep Verma

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड की जेएमएम-कांग्रेस सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमे का दबाव बनाने के लिए मुख्य सचिव से मिलना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संदीप वर्मा ने कहा कि पूर्व में छात्र प्रदर्शन के दौरान जेएमएम-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर छात्रों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी के आरोप लगे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों के साथ मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हुए और कितनी गिरफ्तारियां की गईं।

Kashmir
advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने राज्य में भ्रष्टाचार और नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साहिबगंज, शराब घोटाले, जेएसएससी और जेपीएससी से जुड़े मामलों में गंभीर आरोप सामने आते रहे हैं। बालू, पत्थर, कोयला, लौह अयस्क, ट्रांसफर-पोस्टिंग और नियुक्तियों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों का खामियाजा लाखों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। रद्द की गई 22 परीक्षाओं को लेकर सरकार की आगे की रणनीति, जेपीएससी के पुनर्गठन और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर छात्रों को अब तक स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

संदीप वर्मा ने राज्य की जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एसीबी और सीआईडी की जांच को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय नियुक्ति परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराए।

RKDF
advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार यह भ्रम न पाले कि छात्रों और उनके परिवारों की आवाज दबाई जा सकती है। जनता सब देख रही है और बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दों का जवाब सही समय पर देगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now