Looting ensued after an oil tanker overturned; ignoring the driver, people rushed to collect the oil, with children, women, and the elderly also looting palm oil.

तेल टैंकर पलटा तो मची लूट, ड्राइवर को छोड़ तेल भरने में जुटे लोग, बच्चों-महिलाओं और बुजुर्गों ने भी लूटा पाम ऑयल

Share
Link copied
Looting ensued after an oil tanker overturned; ignoring the driver, people rushed to collect the oil, with children, women, and the elderly also looting palm oil.
Looting ensued after an oil tanker overturned;

कोडरमा तेल लूटने के चक्कर मे जनता घायल ड्राइवर को भूली ,टैंकर पलटा, तेल बहा तो इंसानियत भी बह गई!घायल ड्राइवर टैंकर में फंसा रहा और बच्चे-बुजुर्ग समेत तेल लूटने में जुटी रही भीड़

कोडरमा। कोडरमा घाटी में एक सड़क हादसे के बाद जो तस्वीर सामने आई, वह सिर्फ हादसे की नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली है। काली मंडा के पास पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें से तेल निकलने लगा और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं, यह देखने के बजाय लोगों में तेल भरने की होड़ मच गई। करीब एक घंटे तक टैंकर से तेल लूटने का सिलसिला चलता रहा। जिसके हाथ जो बर्तन लगा, वह उसे लेकर पहुंच गया। कोई डिब्बा लेकर आया तो कोई बाल्टी, बोतल और दूसरे बर्तन। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तक तेल भरने में जुट गए।

सबसे दर्दनाक बात यह रही कि जिस टैंकर से लोग तेल निकाल रहे थे, उसी के अंदर उसका चालक घायल अवस्था में फंसा हुआ था। लेकिन भीड़ की नजर चालक पर नहीं, टैंकर से निकल रहे तेल पर थी। हादसे के बाद मदद के लिए आगे आने के बजाय लोग तेल बटोरने में व्यस्त रहे।

करीब एक घंटे बाद किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेल लूट रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद टैंकर में फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

RKDF
advertisement

बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सीधा किया गया।

जानकारी के अनुसार, पाम ऑयल से भरा टैंकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के काली मंडा के पास किसी वाहन को पास देने के दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में टैंकर पलटा, तेल सड़क पर बहा और भीड़ उसे समेटने में जुट गई। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही रह गया—क्या कुछ लीटर तेल की कीमत एक घायल इंसान की जिंदगी से ज्यादा हो गई थी?

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।