Major RPF operation at Dhanbad station; 130 liters of illicit liquor seized from Black Diamond Express.

धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से 130 लीटर अवैध शराब बरामद

Major RPF operation at Dhanbad station; 130 liters of illicit liquor seized from Black Diamond Express.
Major RPF operation at Dhanbad station; 130 liters of illicit liquor seized from Black Diamond Express.

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा-ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13051) के जनरल कोच से करीब 130 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और केन बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 38,160 रुपये बताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरपीएफ टीम को ट्रेन के जनरल कोच में 6 बैग और 2 थैले लावारिस हालत में रखे मिले। संदेह होने पर सामान की जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। बरामद शराब की बोतलों और बीयर केन पर ‘FOR SALE IN WB ONLY’ लिखा हुआ था। यानी इन पर केवल पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था।

RKDF
advertisement

आरपीएफ ने कोच में मौजूद यात्रियों से सामान के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने बैग और थैलों पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद आरपीएफ ने सभी सामान को जब्त कर लिया। आरपीएफ के अनुसार, बरामद शराब और बीयर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सौंपा जा रहा है। मामले में शराब की तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान की भी जांच की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now