13 साइबर अपराधियों को पुलिस नें पकड़ा.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देवघर पुलिस नें 13 साइबर अपराधियों को भारी मात्रा में सामान के साथ गिरफ्तार किया है। देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता बताया कि साइबर सेल की मदद से देवघर पुलिस ने सारठ थाना, मधुपुर थाना, मार्गोमुंडा थाना और जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

13 साइबर अपराधियों को पुलिस नें पकड़ा.

इनके पास से पुलिस ने 25 मोबाइल फोन 38 सिम कार्ड 11 एटीएम कार्ड 2 चेक बुक एक लैपटॉप एक बैंक का सीन 5 मोटरसाइकिल एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से 18500 नकद बरामद किया हैं। यह सभी साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बंन कर केवाईसी कराने के नाम पर लोगों से जरूरी जानकारियां हासिल कर इनके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिया करते थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now