Hemant Soren gets emotional over the passing of Sudivya Kumar Sonu; calls Sonu Bhaiya's demise a personal loss.

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति

Hemant Soren gets emotional over the passing of Sudivya Kumar Sonu; calls Sonu Bhaiya's demise a personal loss.
Hemant Soren gets emotional over the passing of Sudivya Kumar Sonu; calls Sonu Bhaiya’s demise a personal loss.

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हेमंत सोरेन ने लिखा कि देर रात उन्हें अपने बड़े भाई और प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का दुखद समाचार मिला। उन्होंने कहा कि इस खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है। सोनू भैया का जाना उनके जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए केवल वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई की तरह थे। वे स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे। उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेंगी।

RKDF
advertisement

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर से ही सुदिव्य कुमार सोनू स्मृति-शेष बाबा दिशोम गुरुजी के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि झारखंडियत के प्रति सुदिव्य कुमार सोनू का समर्पण और उनकी जुझारू भावना हमेशा याद की जाएगी।

Kashmir
advertisement

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में जीवन की क्षणभंगुरता का जिक्र करते हुए कहा कि कल तक जो आवाज हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है। उन्होंने कहा कि सोनू भैया का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। हेमंत सोरेन ने कहा, “आपके स्नेह, आपके संघर्ष और झारखंड के लिए आपकी प्रतिबद्धता को मैं जीवनभर अपने साथ लेकर चलूंगा। आप हमेशा याद आएंगे भैया।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now