सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक, कहा- झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

रांची: झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर शोक संवेदना जताई। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से उनका मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा कि सोनू कुशल जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका असामयिक निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
















