Miss & Mrs. Jharkhand 2026: रांची ऑडिशन में 25 प्रतिभागियों का चयन, 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

रांची: झारखंड की प्रतिभाशाली युवतियों और विवाहित महिलाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Miss & Mrs. Jharkhand 2026 का ऑडिशन रविवार को रांची स्थित Centro में आयोजित किया गया। Icebreaker Ocean Vision की ओर से आयोजित ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल्स का प्रदर्शन किया। ऑडिशन के बाद कुल 25 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Icebreaker Ocean Vision के प्रवीण सिन्हा की पहल और नेतृत्व में हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रवीण सिन्हा ने कहा कि Miss & Mrs. Jharkhand का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है, बल्कि झारखंड की प्रतिभाशाली महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और हुनर को प्रदर्शित कर सकें। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और ऐसे आयोजनों के जरिए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है।

ऑडिशन में चयनित 25 प्रतिभागी अब 27 सितंबर 2026 को होने वाले Miss & Mrs. Jharkhand 2026 Grand Finale में हिस्सा लेंगी। ग्रैंड फिनाले का आयोजन रांची के प्रतिष्ठित Ramada Ranchi में किया जाएगा। कार्यक्रम में Icebreaker Ocean Vision के प्रवीण सिन्हा के अलावा Brands Root के Founder मनीष पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और ग्रैंड फिनाले के लिए शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों के अनुसार, ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों को अपनी पर्सनैलिटी, टैलेंट, कॉन्फिडेंस और स्टेज प्रेजेंस के जरिए अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन झारखंड की महिलाओं को पहचान दिलाने और राज्य की नई प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
















