Grand launch of ‘Miss Bharat 2026’ in Ranchi; poster and crown unveiled; national journey to begin from Jharkhand.

रांची में ‘मिस भारत 2026’ का भव्य लॉन्च, पोस्टर और क्राउन का हुआ अनावरण; झारखंड से शुरू होगा राष्ट्रीय सफर

Grand launch of ‘Miss Bharat 2026’ in Ranchi; poster and crown unveiled; national journey to begin from Jharkhand.
Grand launch of ‘Miss Bharat 2026’ in Ranchi; poster and crown unveiled; national journey to begin from Jharkhand.

रांची: राजधानी रांची के प्रेस क्लब में ‘मिस भारत 2026’ का आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस और पोस्टर-क्राउन लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर के साथ ग्रैंड फिनाले के क्राउन का भी अनावरण किया गया। आयोजकों के मुताबिक, ‘मिस भारत 2026’ का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों को फैशन, मॉडलिंग और ग्लैमर के क्षेत्र में राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘मिस भारत 2026’ का आयोजन वर्ल्ड विनर एजुकेशन द्वारा किया जा रहा है और इसे वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट प्रस्तुत कर रहा है। राष्ट्रीय फिनाले का आयोजन वर्ल्ड विनर ट्रस्ट के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई।

Deoghar
Advertisement

झारखंड से शुरू होगा ‘मिस भारत’ का सफर

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का सफर झारखंड से शुरू होगा। राज्य में ऑडिशन और स्टेट फिनाले के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में ऑडिशन और स्टेट फिनाले आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न राज्यों से चयनित विजेताओं को राष्ट्रीय मंच पर लाकर ‘मिस भारत 2026’ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। आयोजकों की कोशिश है कि राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले का आयोजन भी झारखंड में ही हो। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित प्रतिभागियों के रांची आने के साथ झारखंड को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई।

राज्य विजेताओं को स्कूटी, राष्ट्रीय विजेता को कार

वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम ने कहा कि ‘मिस भारत’ का उद्देश्य छोटे शहरों और राज्यों में छिपी प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देना है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित विजेताओं को स्कूटी और राष्ट्रीय विजेता को कार उपहार में देने की योजना है।

Drishti 04
Advertisement

छोटे शहरों की प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर

कार्यक्रम में साधना झा कुमार ने कहा कि छोटे शहरों और राज्यों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उचित मंच और मार्गदर्शन के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। ‘मिस भारत’ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ‘मिस भारत’ देश के बड़े और प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं प्रतिभा मंचों में अपनी जगह बनाएगा।

Drishti 03
Advertisement

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी पर फोकस

मिस फेमिना की पूर्व फाइनलिस्ट रहीं प्रियांशु चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए मॉडल्स को बेहतर ग्रूमिंग और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि ‘मिस भारत’ से जुड़ने वाली प्रतिभाओं को इसी दिशा में तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। अभिनेत्री राखी मिश्रा ने भी प्रतियोगिता से जुड़ने वाली प्रतिभागियों को हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का भरोसा दिलाया।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘मिस भारत’ के निदेशक सत्यजीत कुंडन, वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम, साधना झा कुमार, प्रियांशु चौधरी, अभिनेत्री राखी मिश्रा, मोनू राज, ब्यूटी मिश्रा, रोहित आर.के., अरशद समेत फैशन, मॉडलिंग, कला और मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में गुलशन कुमारी, बिजित कुमार, समीर, अंकित, आर्यन, शहनाज, अनुरागिनी, उमी झारखंडी, अमित, सुमित, अभिनाश, पूनम, अंशु, आसिफ, अनस, आशीष और सूरज समेत कई अतिथियों ने भी हिस्सा लिया।

Kashmir
advertisement

पोस्टर और क्राउन लॉन्च से बढ़ा उत्साह

कार्यक्रम में ‘मिस भारत 2026’ के आधिकारिक पोस्टर और ग्रैंड फिनाले के क्राउन का अनावरण किया गया। आयोजकों ने क्राउन को विजेता की उपलब्धि, गौरव और खिताब की गरिमा का प्रतीक बताया। आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता का फोकस सिर्फ सौंदर्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ऑडिशन, स्टेट फिनाले और ग्रूमिंग के बाद देशभर से चुनी गई प्रतिभाओं के बीच राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और सहयोगियों को तिरंगे के रंगों वाले फॉक्स/फैब्रिक से सम्मानित किया गया। पोस्टर और क्राउन लॉन्च के साथ ही ‘मिस भारत 2026’ के आगामी ग्रैंड फिनाले को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now